महंगी ब्रांडेड की बोतलों में सस्ती शराब, फैक्टरी पकड़ी

Jan 17, 2026 06:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्पेशल स्टाफ ने महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरने वाली अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया। पुलिस ने संचालक अजय को गिरफ्तार किया और मौके से 173 नकली शराब की बोतलें, 50 बोतलों के ढक्कन और अन्य सामग्री बरामद की। आरोपी ने शादी और बैंक्वेट हॉल में काम करते हुए यह धोखाधड़ी की।

महंगी ब्रांडेड की बोतलों में सस्ती शराब, फैक्टरी पकड़ी

नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। पश्चिमी दिल्ली के राजौरी गार्डन इलाके में स्पेशल स्टाफ की टीम ने महंगी ब्रांडेड शराब की बोतलों में सस्ती शराब भरकर सप्लाई करने वाली एक अवैध फैक्टरी का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने फैक्टरी संचालक अजय को गिरफ्तार कर लिया है। मौके से गोल्ड लेबल, ग्लेनफिडिच और ग्लेनलिवेट जैसे नामी ब्रांड की 173 बोतलें, 50 बोतलों के ढक्कन, 20 नकली लेबल और इंपोर्टेड शराब के ब्रांड स्टिकर बरामद किए गए हैं। आरोपी यहां से शराब मिलाकर दिल्ली के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करता था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 15 जनवरी को स्पेशल स्टाफ के इंस्पेक्टर राजेश मौर्य की टीम को शिवाजी एंक्लेव के रिहायशी इलाके में शराब मिक्सिंग फैक्टरी चलने की पुख्ता सूचना मिली थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सत्यापन के बाद एसआई संजीत राणा, हेड कांस्टेबल शमशेर और विजय की टीम ने मौके पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान एक फ्लैट में गैरकानूनी शराब मिक्सिंग और रीफिलिंग का पूरा सेटअप मिला। पुलिस को वहां से भारी मात्रा में नकली लेबल, स्टिकर और मिलावटी महंगी ब्रांडेड शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी अजय ने खुलासा किया कि वह वज़ीरपुर इलाके में शादियों और बैंक्वेट हॉल में बार हेल्पर के तौर पर काम करता था। इसी दौरान वह इम्पोर्टेड शराब की खाली, आधी भरी और बची हुई बोतलें इकट्ठा करता था। बाद में इन बोतलों में सस्ती शराब या मिलावट भरकर गुरुग्राम से मंगाए गए नकली लेबल और ब्रांड स्टिकर लगाता था। इसके बाद इन्हें बाजार से थोड़ी कम कीमत पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।