
आईआईटी दिल्ली को मिली एनएबीएल से मान्यता,शोध पेटेंट में होगी आसानी
आईआईटी दिल्ली के छात्रों को अब लैब में ही बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और रेडियोलॉजी से संबंधित परीक्षण करने की सुविधा मिलेगी। नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज से मान्यता मिलने से छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध में भी लाभ होगा। यह मान्यता प्रयोगशालाओं की गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता को मान्यता देती है।
- नेशनल एक्रिडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज से मिली संस्थान को मान्यता -अंतरराष्ट्रीय मान्यता से वैश्विक स्तर तक पहुंच बनाना होगा आसान नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता आईआईटी दिल्ली के छात्रों को बड़े टेस्ट के लिए नहीं जाना होगा बाहर। छात्र अपने लैब्स में बायोकेमिस्ट्री, पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी से लेकर रेडियोलॉजी तक दर्जनों टेस्ट और प्रक्रियाओं की सटीकता और सुरक्षा का आकलन आसानी से कर सकेंगे। इससे न केवल उनको लैब टेस्टिंग में आसानी होगी बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध में भी फायदा होगा। आईआईटी दिल्ली के साथी फाउंडेशन को नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर टेस्टिंग एंड कैलिब्रेशन लेबोरेट्रीज (एनएबीएल)से मान्यता मिली है।
आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस में केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सहयोग से संचालित स्थित सोफिस्टिकेटेड एनॉलॉटिकल एंड टेक्निकल हेल्प (एसएटीएचआई) केंद्र की निदेशक प्रो.मणिदीपा बनर्जी ने बताया कि इस मान्यता से हमें शोध, पेटेंट सहित अन्य कार्यों में अंतरराष्ट्रीय मान्यता मिलने में आसानी होगी। यह मान्यता प्रयोगशालाओं की क्षमता, गुणवत्ता और तकनीकी दक्षता के कठोर मानकों को पूरा करने पर दी जाती है। इसका उद्देश्य एमएसएमई, स्टार्ट-अप, राज्य विश्वविद्यालयों और कॉलेजों जैसे संसाधन-विहीन संस्थानों को उच्च स्तरीय वैज्ञानिक उपकरण और परीक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराना है। फाउंडेशन संस्थानों और विषयों के बीच अनुसंधान सहयोग की संस्कृति को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभा रहा है। ज्ञात हो कि साथी फाउंडेशन मुख्य रूप से आईआईटी दिल्ली के सोनीपत कैंपस से संचालित होता है, जबकि कुछ सुविधाएं हौज खास कैंपस, नई दिल्ली से भी उपलब्ध हैं। यह फाउंडेशन एक ही छत के नीचे पेशेवर रूप से प्रबंधित उच्चस्तरीय वैज्ञानिक अवसंरचना उपलब्ध कराता है इसके अलावा फैब्रिकेशन, मटेरियल टेस्टिंग, कैरेक्टराइजेशन, रैपिड प्रोटोटाइपिंग, स्मार्ट मैन्युफैक्चरिंग जैसी सुविधाएं प्रदान कराता है। यही नहीं वैज्ञानिक उपकरणों के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण, कार्यशालाएं और सेमिनार भी इसके माध्यम से आयोजित की जाती हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




