आईआईटी दिल्ली ने इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

10 लाख से 50 लाख रुपए प्रतिवर्ष है फीस नईआईआईटी दिल्ली ने इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया

आईआईटी दिल्ली ने इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया

10 लाख से 50 लाख रुपए प्रतिवर्ष है फीस नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता

इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम की शुरुआत

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दिल्ली (आईआईटी दिल्ली) ने एक इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम शुरू किया है। यह एक व्यवस्थित, सशुल्क जुड़ाव मॉडल है, जिसे इंडस्ट्री के साथ लंबे समय तक चलने वाली और रणनीतिक साझेदारियां बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। इस प्रोग्राम को इंस्टीट्यूट के कॉर्पोरेट रिलेशंस ऑफिस द्वारा लागू किया जाएगा। इसे इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच लगातार सहयोग को मजबूत करने, कॉर्पोरेट साझेदारों के साथ फैकल्टी के गहरे जुड़ाव को संभव बनाने, विषय-आधारित रिसर्च और इनोवेशन प्रोग्राम को बढ़ावा देने, रिसर्च लैब जैसी संस्थागत सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करने, और फैकल्टी की विशेषज्ञता की दृश्यता और पहुंच को बढ़ाने के डिजान किया गया है। इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम में तीन स्तर की सदस्यता व्यवस्था रखी गई है। इनमें सिल्वर (10 लाख रुपये प्रति वर्ष), गोल्ड (20 लाख रुपये प्रति वर्ष) और प्लेटिनम (50 लाख रुपये प्रति वर्ष) शामिल हैं। इन श्रेणियों के माध्यम से संगठन शोध, नवाचार, प्रतिभा विकास और संस्थागत पहलों से जुड़ सकेंगे।

कॉर्पोरेट रिलेशंस के डीन की टिप्पणी

आईआईटी दिल्ली में कॉर्पोरेट रिलेशंस के डीन प्रो. जयंत जैन ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि यह पहल इंडस्ट्री और शिक्षा जगत के बीच लगातार जुड़ाव के लिए एक मजबूत मंच तैयार करेगी। इससे सार्थक रिसर्च सहयोग, इनोवेशन-आधारित साझेदारियां और विभिन्न क्षेत्रों के अग्रणी संगठनों की अधिक भागीदारी संभव हो पाएगी।

भारत के बढ़ते फोकस का समर्थन

प्रो. जैन ने आगे कहा कि यह प्रोग्राम भारत के उस बढ़ते फोकस के अनुरूप भी है, जिसके तहत स्वदेशी रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री-आधारित रिसर्च एंड डेवलेपमेंट को मजबूत किया जा रहा है। इसका उद्देश्य भारत को एक वैश्विक ज्ञान और टेक्नोलॉजी महाशक्ति बनाने के राष्ट्रीय दृष्टिकोण को साकार करने में सहायता करना है।

सामान्य प्रश्न

आईआईटी दिल्ली के इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम में कितने स्तर की सदस्यता व्यवस्था है?
इंडस्ट्री मेंबरशिप प्रोग्राम में तीन स्तर की सदस्यता व्यवस्था है: सिल्वर, गोल्ड, और प्लेटिनम।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।