आईआईटी में अन्वेषण के लिए पंजीकरण 15 तक

Mar 02, 2026 07:32 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईआईटी दिल्ली 21 मार्च को हौज खास परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स’ का आयोजन करेगा। इसमें छात्रों को आईआईटी दिल्ली के शैक्षणिक और शोध अवसरों के बारे में जानकारी मिलेगी। पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

आईआईटी में अन्वेषण के लिए पंजीकरण 15 तक

नई दिल्ली, प्र. सं.। आईआईटी दिल्ली 21 मार्च को हौज खास परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के लिए ‘अन्वेषण: इनोवेशन एंड एक्सप्लोरेशन अक्रॉस डिसिप्लिन्स’ का आयोजन करेगा। इस पहल का उद्देश्य आईआईटी दिल्ली में उच्च शिक्षा प्राप्त करने की योजना बना रहे छात्रों का मार्गदर्शन करना है। संस्थान के अनुसार ‘अन्वेषण 2026’ में विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के छात्र भाग ले सकेंगे। प्रतिभागियों को आईआईटी दिल्ली परिसर का दौरा करने, संकाय सदस्यों और वर्तमान विद्यार्थियों से संवाद करने तथा विभिन्न शैक्षणिक और शोध अवसरों के बारे में प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 मार्च है।

इच्छुक विद्यार्थी forms.gle/KVTZgTbJhShnfgVk7 पर पंजीकरण कर सकते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।