Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsIISSM Annual Summit on National Security and Disaster Management in Goa

आईआईएसएसएम का वार्षिक समागम 12 से

संक्षेप: इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) का वार्षिक समागम 12 से 14 नवंबर तक गोवा में होगा। गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत मुख्य अतिथि होंगे। समागम का विषय 'राष्ट्रीय...

Wed, 15 Oct 2025 02:10 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on
आईआईएसएसएम का वार्षिक समागम 12 से

नई दिल्ली। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटी एंड सेफ्टी मैनेजमेंट (आईआईएसएसएम) का तीन दिवसीय वार्षिक समागम 12 से 14 नवंबर तक गोवा में किया जाएगा। इसके मुख्य अतिथि गोवा के मुख्यमंत्री डॉ प्रमोद सावंत होंगे। समारोह की अध्यक्षता भारत सरकार के नवीन और नवकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद एस्सो नाईक करेंगे। समारोह में देश-विदेश के कई विषय विशेषज्ञ शामिल होंगे। यह जानकारी आईआईएसएसएम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी और जानेमाने आपदा प्रबंधन विशेषज्ञ प्रो. संतोष कुमार ने दी है। प्रो. संतोष ने बताया कि समागम का विषय ‘राष्ट्रीय सुरक्षा : लचीलेपन के लिए जोखिम रखा गया है, जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और जलवायु परिवर्तन पर तीन दिनों तक विस्तार से चर्चा की जाएगी।

चर्चा में अमेरिका की क्यूनी क्रेस्ट सिटी यूनिवर्सिटी की निदेशक डॉ. शकीला मर्चेंट, दक्षिण अफ्रीका के प्रो. क्रिस पिल्लई, भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा, इंग्लैंड के ग्रोमोर समूह के सीईओ डॉ राज लाखा, डीआईआर के महानिदेशक अमित प्रोथी, भारतीय पुलिस फाउंडेशन के अध्यक्ष और उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक ओ पी सिंह, आईआईटी मुंबई के प्रो. रवि सिन्हा, उत्तरप्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक डॉ विक्रम सिंह और आईआईएसएसएम के संस्थापक अध्यक्ष उदय सिंह समेत कई विषय विशेषज्ञ भाग लेंगे। प्रो. संतोष कुमार ने बताया कि यह आयोजन आईआईएसएसएम की 35 वर्षगांठ पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आईआईएसएसएम पिछले 34 वर्षों से निजी सुरक्षाकर्मियों को सुरक्षा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण देता रहा है। पिछले दिनों आईआईएसएसएम ने सिविल डिफेन्स, एनआईडीएम, एनडीएमए, क्यूनी क्रेस्ट सिटी यूनिवर्सिटी, एनडीआरआई समेत कई संस्थाओं के साथ सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किये हैं और अब उन संस्थाओं के साथ कदमताल कर अपने कार्यों को आगे बढ़ा रहा है।