महाराष्ट्र: आईआईआईटी नागपुर के छात्र ने छात्रावास से कूदकर दी जान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) नागपुर के 20 वर्षीय छात्र श्रेयश चंद्रकांत माने ने सोमवार तड़के छात्रावास की छत से कूदकर आत्महत्या कर ली। वह बीटेक कंप्यूटर साइंस के द्वितीय वर्ष के छात्र थे। पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

महाराष्ट्र: आईआईआईटी नागपुर के छात्र ने छात्रावास से कूदकर दी जान

नागपुर, एजेंसी। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) नागपुर के छात्र ने सोमवार तड़के छात्रावास की छत से कूदकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, कोल्हापुर निवासी 20 वर्षीय श्रेयश चंद्रकांत माने सुबह लगभग 4:30 बजे कॉलेज परिसर स्थित छात्रावास की छत से कूद गया। वह बीटेक कंप्यूटर साइंस द्वितीय वर्ष के छात्र थे। बुटीबोरी पुलिस ने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।