आईजीएल ने दिल्ली-एनसीआर में पीएनजी के दाम बढ़ाए
क्रॉसर - दिल्ली, नोएडा,ग्रेनो और गाजियाबाद में 1.70 रुपये की बढ़ोतरी नई दिल्ली, एजेंसी।

नई दिल्ली, एजेंसी। इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने दिल्ली-एनसीआर समेत कई शहरों में पीएनजी के दाम बढ़ा दिए हैं। पाइपलाइन के जरिए किचन तक आने वाली पीएनजी राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 1.70 रुपये प्रति एससीएम महंगी हो गई है। नई दरें एक अप्रैल से लागू हो गई हैं। अब दिल्ली में इसका दाम 49.59 रुपये प्रति मानक घन मीटर (एससीएम) कर दिया है। इससे पहले एक जनवरी 2026 से इसकी कीमत 47.89 रुपये प्रति एससीएम थी। वहीं, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में एक एससीएम पीएनजी की कीमत 47.76 रुपये से बढ़ाकर 49.46 रुपये कर दी गई है।उधर, अन्य शहरों में दूसरे शहरों में पीएनजी एक रुपये महंगी की गई है।
मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में कीमत 47.35 रुपये से बढ़ाकर 48.35 रुपये, अजमेर, पाली और राजसमंद में 47.27 रुपये से बढ़ाकर 48.27 रुपये तथा कानपुर, फतेहपुर, हमीरपुर और चत्रिकूट में 47.95 रुपये से बढ़ाकर 48.95 रुपये कर दी गयी है। दूसरे शहरों में कीमतों में इसी प्रकार वृद्धि हुई है।गौरतलब है कि पश्चिम एशिया संकट शुरू होने के बाद सात मार्च को घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम 60 रुपये बढ़ाए गए थे। वहीं, वाणज्यिकि एलपीजी सिलेंडर के दाम एक मार्च, सात मार्च और एक अप्रैल को तीन बार में 338 रुपये बढ़ चुकी है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


