खेल : आईसीसी का फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण : शुक्ला

Feb 10, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईसीसी का फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण : शुक्ला मैच विवाद नई

खेल : आईसीसी का फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण : शुक्ला

आईसीसी का फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण : शुक्ला मैच विवाद नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उसने ‘बहुत अच्छा समाधान निकाला’। इसके कारण पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टी-20 विश्व कप मैच का बहिष्कार वापस ले लिया। उन्होंने कहा कि यह फैसला क्रिकेट के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अपील वापस ली : बांग्लादेश और श्रीलंका के आग्रह के बाद पाकिस्तान सरकार ने सोमवार रात बहिष्कार की अपील वापस लेने का फैसला किया। इसका मतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही होगा।

शुक्ला ने पत्रकारों से कहा, इस मुद्दे का बहुत अच्छा समाधान निकालने पर मैं बीसीसीआई की तरफ से आईसीसी अध्यक्ष (जय शाह) और उसके पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने कहा, क्रिकेट जारी रहना चाहिए और अब विश्व कप को बड़ी सफलता मिलेगी। जहां तक आईसीसी का सवाल है तो यह एक बड़ी उपलब्धि है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भी आईसीसी की प्रशंसा की है। उसने सभी पक्षों की बात सुनी और सभी के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला किया। आखिर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सभी के लिए महत्वपूर्ण है। कोशिशें रंग लाईं : बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख अमीनुल इस्लाम ने ढाका में बयान जारी करके पाक से बहिष्कार वापस लेने की अपील की थी। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ से भी फोन पर बात की, जिन्होंने उनसे टीम को मैच खेलने की अनुमति देने का आग्रह किया था। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी ने आईसीसी से बातचीत की शरीफ को जानकारी दी। उसके बाद पाकिस्तान सरकार ने बयान जारी करके अपनी टीम को यह मैच खेलने की अनुमति दी। श्रीलंका के राष्ट्रपति ने पाक का आभार जताया कोलंबो। श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) को 15 फरवरी को भारत के खिलाफ यहां होने वाले टी-20 विश्व कप मैच का बहिष्कार वापस लेने का निर्देश देने पर पाक प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ का आभार व्यक्त किया है। दिसानायके ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, यह जानकर बेहद खुशी हुई कि मौजूदा टी-20 क्रिकेट विश्व कप में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच का कोलंबो में आयोजन किया जाएगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।