पाक के फैसले से क्रिकेट की भावना प्रभावित : आईसीसी

Feb 01, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस फैसले पर आपत्ति जताई है, जिसमें राष्ट्रीय टीम को टी-20 विश्व कप 2026 में कुछ मैच खेलने और कुछ का बहिष्कार करने के निर्देश दिए गए हैं। आईसीसी ने कहा कि यह खेल की निष्पक्षता के खिलाफ है और पीसीबी से आग्रह किया है कि वे इस फैसले के दीर्घकालिक असर को समझें।

पाक के फैसले से क्रिकेट की भावना प्रभावित : आईसीसी

दुबई, एजेंसी। आईसीसी ने पाकिस्तान सरकार के उस फैसले पर कड़ी आपत्ति जताई है, जिसमें राष्ट्रीय टीम को आईसीसी पुरुष टी-20 विश्व कप 2026 में कुछ मैच खेलने और कुछ का बहिष्कार करने के निर्देश दिए गए हैं। आईसीसी ने साफ कहा है कि चयनित भागीदारी किसी भी वैश्विक खेल आयोजन की बुनियादी भावना के खिलाफ है। आईसीसी ने कहा कि वह अभी पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की ओर से आधिकारिक जवाब का इंतजार कर रहा है, लेकिन तय कार्यक्रम के बावजूद किसी एक मुकाबले से हटने का रुख खेल की निष्पक्षता और प्रतिस्पर्धात्मक ढांचे को कमजोर करता है। विश्व कप जैसे टूर्नामेंट इस सिद्धांत पर चलते हैं कि सभी टीमें समान शर्तों पर मैदान में उतरें।

आईसीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि वह सरकारों की भूमिका और उनकी नीतियों का सम्मान करता है, लेकिन ऐसा फैसला वैश्विक क्रिकेट और प्रशंसकों खासकर पाकिस्तान के करोड़ों दर्शकों के हित में नहीं है। आईसीसी ने पीसीबी से आग्रह किया है कि वह इस फैसले के दीर्घकालिक असर को समझे, क्योंकि इसका प्रभाव सिर्फ पाकिस्तान पर नहीं, बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ढांचे पर पड़ेगा। आईसीसी ने दोहराया कि टी-20 विश्व कप 2026 का सफल आयोजन सभी सदस्य बोर्डों की साझा जिम्मेदारी है और पीसीबी को सभी हितधारकों के हित सुरक्षित रखते हुए आपसी सहमति से समाधान निकालना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsICC Objects to Pakistan s Decision on T20 World Cup 2026 Matches
;;;