खेल : आईसीसी ने दोहा में होने वाली बैठक स्थगित की
अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच टकराव के कारण आईसीसी की तीन दिवसीय बैठक जो 25 से 27 मार्च को कतर के दोहा में होनी थी, स्थगित कर दी गई है। आईसीसी के एक सूत्र के अनुसार, यह बैठक अगले महीने उसी महाद्वीप पर आयोजित की जाएगी।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच चल रहे टकराव के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की 25 से 27 मार्च तक कतर के दोहा में होने वाली तीन दिवसीय बैठक स्थगित कर दी गई है। आईसीसी के एक सूत्र के अनुसार बैठक अगले महीने उसी महाद्वीप में आयोजित की जाएगी। सूत्र ने कहा कि अहमदाबाद में विश्व कप फाइनल से एक दिन पहले शनिवार को आईसीसी सदस्यों को एक औपचारिक पत्र भेजा गया। इस बैठक में आईसीसी के निदेशक मंडल के सदस्यों, मुख्य कार्यकारियों, समिति के सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद थी। इसमें संगठन के संचालन कैलेंडर के हिस्से के तौर पर वैश्विक खेल के अभी और भविष्य से जुड़े जरूरी मामलों पर बातचीत होनी थी।
आईसीसी ने बैठक के लिए कतर को इसलिए चुना क्योंकि कतर में क्रिकेट के साथ उसका जुड़ाव बढ़ रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


