Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsICC Considers New WTC Format and Revival of ODI Super League
खेल : दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली के लागू होने की संभावना नहीं

खेल : दो स्तरीय टेस्ट प्रणाली के लागू होने की संभावना नहीं

संक्षेप:

दुबई में हुई आईसीसी की तिमाही बैठक में दो स्तरीय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप प्रणाली को लागू करने पर विचार नहीं किया गया। इसके बजाय, सभी 12 पूर्ण सदस्यों को खेलने का मौका देने की संभावना है। वनडे सुपर लीग की अवधारणा को भी पुनर्जीवित करने पर चर्चा की गई, जो 2023 विश्व कप के बाद समाप्त हो गई थी।

Nov 11, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

दुबई, एजेंसी। बहुचर्चित दो स्तरीय विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) प्रणाली के लागू होने की संभावना नहीं है। इसकी जगह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) 2027 के मध्य से शुरू होने वाले अगले डब्ल्यूटीसी चक्र में सभी 12 पूर्ण सदस्यों को खेलने का मौका दे सकता है। अभी नौ पूर्ण सदस्य डब्ल्यूटीसी मुकाबलों में भाग लेते हैं। जिम्बाब्वे, अफगानिस्तान और आयरलैंड पूर्ण सदस्य का दर्जा होने के बावजूद इस विशिष्ट समूह का हिस्सा नहीं हैं। न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज रोजर टूज के नेतृत्व में एक मूल्यांकन समूह ने दो स्तरीय प्रणाली की अवधारणा पर विचार किया था। हालांकि हाल ही में दुबई में हुई आईसीसी की तिमाही बैठक के दौरान इसे पर्याप्त समर्थन नहीं मिला।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

एक सूत्र ने कहा, दो स्तरीय प्रणाली पर चर्चा हुई लेकिन कुछ सदस्य इस मॉडल से सहमत नहीं थे। उनका मानना था कि 12 टीम की प्रणाली को आजमाया जाना चाहिए। इससे टीमों को एक-दूसरे के खिलाफ खेलने के अधिक मौके मिलते हैं। फिर शुरू हो सकती है वनडे सुपर लीग : आईसीसी वनडे मुकाबलों में सुपर लीग की अवधारणा को पुनर्जीवित करने पर भी विचार कर सकता है। इसे 2023 विश्व कप के बाद समाप्त कर दिया गया था। वनडे प्रारूप को और अधिक प्रासंगिक बनाने के लिए 2020 में इसकी अवधारणा बनाई गई थी। लेकिन 13 टीम की प्रणाली अपेक्षा के अनुरूप आगे नहीं बढ़ पाई। आईसीसी बैठक में शामिल हुए कई सदस्यों का मानना था कि 50 ओवरों का प्रारूप खत्म होने के कगार पर नहीं है। अगर इसे उचित ढांचा प्रदान किया जाए तो यह बरकरार रह सकता है।