संपादित---सीए इंटरमीडिएट की परीक्षा में नौ फीसदी छात्रों को सफलता
भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने जनवरी 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए हैं। लगभग 9% इंटरमीडिएट और 19% फाउंडेशन छात्रों ने सफलता हासिल की। एलेनाबाद के कन्हैया लाल ने पहले, फातिमा शेहजा ने दूसरे और वान्या बंसल ने तीसरे स्थान पर कब्जा जमाया।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने रविवार को जनवरी 2026 में आयोजित सीए इंटरमीडिएट और सीए फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में लगभग नौ फीसदी और फाउंडेशन में लगभग 19 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। जानकारी के मुताबिक, सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के ग्रुप एक में 105526 छात्र शामिल हुए थे। इसमें से 14733 छात्रों यानी 13.96 फीसदी को सफलता मिली है। ग्रुप दो में 69477 छात्र शामिल हुए थे। इनमें से 10798 छात्रों यानी 15.54 फीसदी छात्रों को सफलता मिली है। दोनों ग्रुप में 41 हजार 798 परीक्षार्थी शामिल हुए थे और इनमें 3924 छात्र यानी 9.39 फीसदी को सफलता मिली है।
आईसीएआई के मुताबिक एलेनाबाद के कन्हैया लाल को पहला, पेरिन्तालमन्ना की फातिमा शेहजा को दूसरा और फरीदाबाद की वान्या बंसल को तीसरा स्थान हासिल हुआ है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


