Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsICAI Announces CA Final Intermediate and Foundation Exam Results for September 2025
सीए परीक्षा ने तीनों स्तरों का परिणाम किया घोषित

सीए परीक्षा ने तीनों स्तरों का परिणाम किया घोषित

संक्षेप: सितंबर माह में हुई थी परीक्षा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स

Mon, 3 Nov 2025 04:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

सितंबर माह में हुई थी परीक्षा नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता भारतीय चार्टर्ड एकाउंटेंट्स संस्थान (आईसीएआई) ने सितंबर 2025 में आयोजित सीए फाइनल, इंटरमीडिएट और फाउंडेशन परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस वर्ष तीनों स्तरों पर कुल 3.54 लाख से अधिक अभ्यर्थी शामिल हुए थे। फाइनल परीक्षा में अखिल भारतीय स्तर पर धमनोद के मुकुंद अग्रवाल ने पहला स्थान हासिल किया। उन्होंने 600 में से 500 अंक प्राप्त कर 83.33 प्रतिशत अंक हासिल किए। दूसरे स्थान पर हैदराबाद के तेजस मुंदड़ा रहे उन्होंने 600 में से 492 अंक अर्जित कर कुल 82 फीसद अंक प्राप्त किया। जबकि तीसरे स्थान पर अलवर के बकुल गुप्ता रहे उन्होंने 600 में 489 अंक अर्जित कर कुल 81.50 फीसद अंक प्राप्त किया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इस परीक्षा में 81,852 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और परीक्षा 458 केंद्रों पर आयोजित हुई। फाइनल परीक्षा में ग्रुप-1 में 51,955 विद्यार्थियों में से 12,811 पास हुए, जिससे उत्तीर्ण प्रतिशत 24.66 रहा। ग्रुप-2 में 32,273 में से 8,151 विद्यार्थियों ने सफलता पाई और परिणाम 25.26 प्रतिशत रहा। दोनों ग्रुपों में एक साथ परीक्षा देने वाले 16,800 विद्यार्थियों में से 2,727 सफल हुए, जिससे कुल परिणाम 16.23 प्रतिशत रहा। सीए की फाउंडेशन परीक्षा में कुल 98,827 अभ्यर्थियों में से 14,609 ने सफलता प्राप्त की। पुरुषों का उत्तीर्ण प्रतिशत 15.74 जबकि महिलाओं का 13.76 रहा। चेन्नई की एल. राजलक्ष्मी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि सूरत के प्रेम अग्रवाल ने 88.50 फीसद अंक अर्जित कर दूसरा और मुंबई के नील शाह 88.25 फीसद अंक अर्जित कर तीसरे स्थान पर रहे। सीए इंटरमीडिएट परीक्षा में जयपुर की नेहा खानवानी ने 84.17 फीसद अंक अर्जित कर अखिल भारतीय स्तर पर पहला स्थान, अहमदाबाद की कृति शर्मा 83.83 फीसद अंक प्राप्त कर दूसरे स्थान पर तथा मुंबई के अक्षत बीरेंद्र नौटियाल 83.33 फीसद अंक अर्जित कर तीसरे स्थान रहे। आईसीएआई के अध्यक्ष चरनजोत सिंह नंदा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता परिश्रम, समर्पण और संकल्प का परिणाम है। उन्होंने कहा कि असफल विद्यार्थियों को निराश नहीं होना चाहिए क्योंकि हर असफलता भविष्य की सफलता की नींव रखती है। परिणामों और अंकों का विवरण आईसीएआई की वेबसाइट www.icai.nic.in पर उपलब्ध है, जहां विद्यार्थी अपने पंजीकरण और रोल नंबर के माध्यम से परिणाम देख सकते हैं।