छत्तीसगढ़ में कथित डीएमएफ घोटाले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

Feb 24, 2026 12:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने जेल में बंद आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा ढेबर को छत्तीसगढ़ में जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले में गिरफ्तार किया। जांच में यह पाया गया कि टुटेजा ने कमीशन लेकर कार्य आवंटित कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्हें विशेष अदालत में पेश किया गया, जहां उन्हें 26 फरवरी तक हिरासत में भेज दिया गया।

छत्तीसगढ़ में कथित डीएमएफ घोटाले में आईएएस अधिकारी गिरफ्तार

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो/आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (एसीबी/ईओडब्ल्यू) ने जेल में बंद आईएएस अधिकारी अनिल टुटेजा ढेबर को सोमवार को छत्तीसगढ़ में हुए कथित जिला खनिज न्यास निधि (डीएमएफ) घोटाले में गिरफ्तार किया। एक अन्य मामले में जांच एजेंसी ने पूर्व महापौर के भाई और व्यवसायी अनवर ढेबर को गिरफ्तार किया है। टुटेजा और ढेबर राज्य में कथित शराब घोटाले समेत अन्य मामलों में न्यायिक हिरासत में जेल में हैं। एसीबी/ईओडब्ल्यू के बयान में कहा गया कि उन्हें गिरफ्तार कर विशेष अदालत के सामने पेश किया गया। अदालत ने टुटेजा को 26 फरवरी तक एसीबी/ईओडब्ल्यू की हिरासत में भेज दिया है। विवेचना के दौरान प्राप्त महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्यों, दस्तावेजों तथा विभिन्न व्यक्तियों के बयानों से प्रथम दृष्टया यह स्थापित हुआ है कि टुटेजा ने डीएमएफ निधि से संबंधित विभिन्न कार्यों में अपने परिचित व्यक्तियों और फर्मों को कमीशन/ प्रतिफल लेकर कार्य दिलवाने तथा कार्य आवंटन कराने में सक्रिय भूमिका निभाई।

जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने अपने रिश्तेदारों और निकट संबंधियों के माध्यम से विभिन्न फर्मों को कमीशन लेकर डीएमएफ मद के कार्य दिलवाने/आवंटित कराने की गतिविधियां संचालित की

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।