हुंदै मई से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी

Apr 08, 2026 05:39 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण मई से अपने वाहनों की कीमतों में 1 प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। यह संशोधन विभिन्न मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगा। कंपनी ने कहा कि कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया है।

हुंदै मई से वाहनों की कीमतों में करेगी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। वाहन विनिर्माता कंपनी हुंदै मोटर इंडिया लिमिटेड ने बढ़ती लागत के कारण मई से अपने वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत तक बढ़ोतरी करने की बुधवार को जानकारी दी। यह मूल्य संशोधन विभिन्न लागतों में वृद्धि के कारण किया जा रहा है। कीमतों में बढ़ोतरी विभिन्न मॉडल एवं संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी। कंपनी ने कहा, हमारा हमेशा प्रयास रहता है कि बढ़ती लागत को खुद वहन कर ग्राहकों को कीमतों में उतार-चढ़ाव से बचाया जाए। हालांकि, कच्चे माल की लागत में लगातार वृद्धि से इसका एक हिस्सा मामूली मूल्य वृद्धि के रूप में ग्राहकों पर डालना जरूरी हो गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।