Delhi News: हैदराबाद में बिना डिग्री इलाज करने वाले छह गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: हैदराबाद में पुलिस ने बिना वैध मेडिकल योग्यता के खुद को डॉक्टर बताने वाले छह लोगों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहे थे और मरीजों से पैसे वसूल रहे थे। पुलिस ने सूचना के आधार पर जुबली हिल्स क्षेत्र में छापामारी की और उनके खिलाफ कार्रवाई की।

Delhi News: हैदराबाद में बिना डिग्री इलाज करने वाले छह गिरफ्तार

Delhi News: हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद में पुलिस ने बिना वैध मेडिकल योग्यता के खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज करने के आरोप में छह लोगों को पकड़ा है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बिना पंजीकरण के क्लीनिक चला रहे थे और मरीजों से इलाज के नाम पर पैसे वसूल रहे थे। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर सोमवार को जुबली हिल्स जोन के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। इस दौरान छह आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस का आरोप है कि वे खुद को योग्य डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहे थे, जबकि उनके पास चिकित्सा पेशा करने के लिए आवश्यक योग्यता और अनुमति नहीं थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsएनसीआर Newsनई दिल्लीDelhi News: हैदराबाद में बिना डिग्री इलाज करने वाले छह गिरफ्तार