Delhi News: हैदराबाद: मदरसा शिक्षक को पॉक्सो मामले में 20 साल की सजा

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: हैदराबाद की एक कोर्ट ने 2022 में 11 वर्षीय बालक के यौन उत्पीड़न मामले में मदरसा शिक्षक सैयद नदीम को 20 वर्ष की कठोर कारावास की सजा सुनाई। पीड़ित बच्चे ने अपने परिवार को मदरसे में हुई घटना की जानकारी दी थी, जिसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई। कोर्ट ने आरोपी पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

Delhi News: हैदराबाद: मदरसा शिक्षक को पॉक्सो मामले में 20 साल की सजा

Delhi News: हैदराबाद, एजेंसी। हैदराबाद की एक कोर्ट ने 2022 में 11 वर्षीय बालक के यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी पाए गए 22 वर्षीय मदरसा शिक्षक सैयद नदीम को 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। कोर्ट ने उस पर 10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया। अभियोजन के अनुसार, पीड़ित बालक के परिजन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका 11 वर्षीय बेटा शाहीन नगर स्थित मदरसा जामिया नूरुल अनवर में नियमित रूप से पढ़ने जाता था। कुछ समय बाद उसने अचानक मदरसे जाना बंद कर दिया और परेशान रहने लगा। परिजनों के पूछने पर उसने अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न की जानकारी दी, जिसके बाद मामला दर्ज कराया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।