ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीपत्नी को पहले ‘विवाह’ दिखाई और फिर सिलेंडर से पीट-पीटकर मार डाला   

पत्नी को पहले ‘विवाह’ दिखाई और फिर सिलेंडर से पीट-पीटकर मार डाला   

आदर्श नगर में मंगलवार तड़के युवक ने अवैध संबंधों के शक में सिलेंडर से पीट-पीटकर 27 वर्षीय पत्नी कविता शर्मा की हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति...

पत्नी को पहले ‘विवाह’ दिखाई और फिर सिलेंडर से पीट-पीटकर मार डाला   
नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाताWed, 26 Sep 2018 05:27 AM
ऐप पर पढ़ें

आदर्श नगर में मंगलवार तड़के युवक ने अवैध संबंधों के शक में सिलेंडर से पीट-पीटकर 27 वर्षीय पत्नी कविता शर्मा की हत्या कर दी। फिर आरोपी ने खुद ही फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी पति सुनील शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। खास बात है कि आरोपी ने पहले पत्नी को टीवी पर विवाह फिल्म दिखाई और फिर वारदात को अंजाम दिया।

सुनील पत्नी कविता और चार साल की बेटी के साथ लाल बाग इलाके में रहता था। सुनील का इलाके में ही छोटा सा ढाबा है। 12 साल पहले सुनील और कविता की शादी हुई थी। बीते दो सालों से सुनील को शक था कि उसकी पत्नी के संबंध किसी और पुरुष से हैं। इसे लेकर दोनों में विवाद होता रहता था। दंपति में विवाद इस कदर बढ़ गया था कि दोनों अलग होने की कगार पर थे।

हत्या की योजना शाम को ही बना ली 

रोज-रोज के विवाद से तंग आकर सुनील ने पत्नी की हत्या की योजना सोमवार शाम को ही बना ली थी। इसी मकसद से वह अपनी बेटी को पास में ही रहने वाली अपनी मां सरोज देवी के पास छोड़ आया था। फिर घर आकर उसने जमकर शराब पी। इसके बाद सुनील पत्नी के साथ खाना खाकर टीवी देखने लगा। दोनों ने विवाह फिल्म देखी। टीवी देखते हुए ही कविता सो गई। इस बीच सुनील भी सो गया। 

सुनील की नींद रात करीब 2 बजे खुली तो वह चुपके से उठा और पत्नी के सिर पर छोटे सिलेंडर से तीन बार वार किए। फिर उसी सिलेंडर से उसने अपने सिर पर भी वार किया। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। एसएचओ आदर्श नगर अनिल मलिक की टीम ने एफआईआर दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

प्रेम विवाह का हत्या पर अंत 

कविता एटा की रहने वाली थी व सुनील अलीगढ़ का रहने वाला है। परिवार वालों की इच्छा के विरुद्ध कविता ने सुनील से प्रेम विवाह किया था, इसके बाद दोनों दिल्ली आ गए। मगर मां की हत्या के बाद मासूम बेटी को अपनी दादी का ही सहारा है।

आफत की बारिश : चक्रवात से देश के उत्तरी राज्यों में भारी नुकसान

ट्रेनों के समय में सुधार, इस डिवीजन में ट्रेनों का समयपालन 100% रहा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें