
पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी है और अब हुआ लापता
शालीमार गार्डन में वंदना ने आरोप लगाया कि उसके पति निखिल ने पहली शादी छुपाकर दूसरी शादी की। शादी के कुछ समय बाद निखिल लापता हो गए। वंदना ने अपनी सास और ननद पर पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ट्रांस हिंडन, संवाददाता। शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने पहली शादी की बात छुपाकर दूसरी शादी की और अब दूसरी पत्नी को छोड़कर लापता हो गया। पत्नी ने थाने में अपनी सास और ननद के खिलाफ पति को गायब करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन में रहने वाली वंदना के अनुसार उनकी शादी 23 नवंबर 2023 को निखिल के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि निखिल की पहले भी शादी हो चुकी है। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो सास करूणा और ननद अंशु ने उनके साथ अभद्रता और मारपीट की।
जब उन्होंने पति निखिल से इसकी शिकायत की तो उन्होंने भी मारपीट करते हुए अपनी मां और बहन का साथ दिया। इसके बाद वह पति के साथ अपने मायके में रहने लगीं। वंदना के अनुसार लगभग 15 दिन पहले उनकी सास ने पति को बहाने से अपने पास बुला लिया, जिसके बाद से उनके पति लापता है। आरोप है कि जब उन्होंने पति की जानकारी के लिए सास को फोन किया तब उन्हें व उनके 10 महीने के बेटे को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शालीमार गार्डन एक्सटेंशन एक निवासी वंदना ने अपनी सास करुणा और ननद अंशु के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि शादी के बाद दोनों ने उनसे मारपीट की। इसके बाद पति के साथ अलग रहने पर बहाने से पति को अपने पास बुलाया और अब 15 दिन से पति लापता हैं। उनके बारे में पूछने पर आरोपी सास व ननद उन्हें धमकी दे रही हैं। पुलिस ने 11 नवंबर को मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




