
घर में घुसकर दो वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोसी ने की दरिंदगी, पकड़कर पुलिस को सौंपा
--- दयालपुर पुलिस केस दर्ज करके आरोपी से कर रही पूछताछ, पिछला रिकॉर्ड भी खंगाल रहीनई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता।उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है।...
उत्तर पूर्वी दिल्ली के करावल नगर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने अपने ही पड़ोसी की दो साल की मासूम बच्ची के साथ शर्मनाक हरकत की। आरोपी जब दरिंगगी की वारदात को अंजाम दे रहा था, इसी बीच बच्ची की मां वहां आ गई। इसके बाद परिजनों ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची की मां के बयान मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता दंपती रेहड़ी लगाकर गुजारा करते हैं और गोद ली हुई दो वर्षीय बेटी के साथ किराये पर रहते हैं।

घटना वाले दिन बच्ची गली में अन्य बच्चों संग खेल रही थी। उसकी मां कुछ देर के लिए घर के अंदर चली गई। कुछ देर बाद लौटने पर बच्ची गायब मिली। पूछताछ में एक व्यक्ति ने बताया कि उसे पड़ोसी लेकर गया है। जब महिला पड़ोसी के घर पहुंची तो उसने मासूम को आरोपी के बिस्तर पर अश्लील हालत में पाया और वह बच्ची के साथ अश्लील हरकत कर रहा था। शोर मचाने पर आसपास के लोग और महिला का पति मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचित कर आरोपी को परिजनों ने पुलिस को सौंप दिया। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से सुराग जुटाए हैं। बिस्तर की चादर और अन्य सामग्री इत्यादि को जब्त किया गया है। पुलिस पॉक्सो एक्ट की धारा छह समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




