खेल : लक्ष्य दो साल बाद फाइनल में, सात्विक-चिराग भी खिताब के करीब
हांगकांग ओपन लक्ष्य दो साल बाद फाइनल में, सात्विक-चिराग भी खिताब के करीब हांगकांग,

हांगकांग ओपन लक्ष्य दो साल बाद फाइनल में, सात्विक-चिराग भी खिताब के करीब हांगकांग, एजेंसी। भारत के सात्विकसाइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी के साथ ही लक्ष्य सेन भी हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष एकल के फाइनल में पहुंच गए हैं। इस तरह खिताब जीतने का भारत का लंबा इंतजार रविवार को खत्म होने की उम्मीद है। सेन का दो साल बाद यह मेजर फाइनल होगा। पहला फाइनल में जगह : सात्विक-चिराग की दुनिया की नौवें नंबर की जोड़ी ने चीनी ताइपे के बिंग-वेई लिन और चेन चेंग कुआन को 21-17, 21-15 से हराकर इस सत्र में छह सेमीफाइनल मुकाबलों में मिली हार के बाद अपने पहले फाइनल में जगह बनाई।
आठवीं वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी का सामना छठी वरीय जोड़ी, चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग से होगा। उन्होंने दूसरे सेमीफाइनल में चीनी ताइपे के फैंग-चिह ली और फैंग-जेन ली को 21-19, 21-8 से शिकस्त दी। दूसरी ओर, भारत के शीर्ष खिलाड़ी 23 साल के लक्ष्य ने सेमीफाइनल में तीसरे वरीय चीनी ताइपे के चोऊ टिएन चेंग को 23-21, 22-20 से पराजित करके दो साल के बाद किसी मेजर टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। राष्ट्रमंडल खेल चैंपियन लक्ष्य ने दो साल पहले जुलाई 2023 में कनाडा ओपन जीता था। लक्ष्य सेन ने खिताब के लिए अब दूसरी वरीयता प्राप्त चीन के ली शी फेंग का सामना करेंगे। उन्होंने छठे वरीय फ्रांस के क्रिस्टो पोपोव को 21-18, 21-19 से हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




