Home Minister Amit Shah to Visit Mizoram on March 15 2023 अमित शाह 15 को जाऐंगे मिजोरम, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHome Minister Amit Shah to Visit Mizoram on March 15 2023

अमित शाह 15 को जाऐंगे मिजोरम

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को मिजोरम का दौरा करेंगे। वह 14 मार्च को असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे और मिजोरम में असम राइफल्स के सैन्य प्रतिष्ठान को स्थानांतरित करने के कार्यक्रम में...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 12 March 2025 07:12 PM
share Share
Follow Us on
अमित शाह 15  को जाऐंगे मिजोरम

आइजोल, एजेंसी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 15 मार्च को मिजोरम का दौरा करेंगे। वह 14 मार्च से असम के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे जिसमें 15 मार्च को वह मिजोरम पहुंचेंगे।

जानकारी के अनुसार शाह मिजोरम में असम राइफल्स के सैन्य प्रतिष्ठान को आइजोल से जोख़ावसांग स्थानांतरण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। बीते साल ही मिजोरम सरकार ने असम राइफल्स के साथ एक अनुबंध किया है जिसके अनुसार असम राइफल्स को अपना सैन्य प्रतिष्ठान आइजोल से जोख़ावसांग स्थानांतरित किया जाना था। यह अनुबंध अप्रैल से प्रभावी होगा।

इससे पूर्व गृह मंत्री 14 मार्च को असम पहुंचेंगे और वहीं से 15 मार्च को मिजोरम के कार्यक्रम में भाग लेने के बाद उसी दिन वापिस असम आ जाएंगे जहां वह 16 मार्च तक रहेंगे। शाह असम में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे जिनमें बोडो स्टूडेंट्स यूनियन की वार्षिक कांफ्रेंस भी शामिल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।