हॉलीवुड स्टार जेम्स वैन डेर बीक का 48 वर्ष की आयु में निधन
- कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता न्यूयॉर्क,एजेंसी। हॉलीवुड अभिनेता जेम्स वैन डेर

हॉलीवुड अभिनेता जेम्स वैन डेर बीक का 48 साल की आयु में निधन हो गया। वह डॉसन्स क्रीक सीरीज में मुख्य भूमिका निभाकर मशहूर हुए थे। उनके परिवार ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पर बयान जारी कर इसकी पुष्टि की। परिवार ने लिखा कि हमारे प्रिय जेम्स डेविड वैन डेर बीक आज नहीं रहे। उन्होंने अपने अंतिम दिनों में साहस, विश्वास और गरिमा के साथ सामना किया। वह अपने पीछे पत्नी और छह बच्चों को छोड़ गए हैं। जेम्स ने 2024 में आंत का कैंसर के इलाज की जानकारी दी थी। उन्हें जब अपनी बीमारी का पता चला तो उन्होंने कैंसर अवेयरनेस पर काम करना शुरू किया।
डॉसन्स क्रीक सीरीज से लोकप्रिय हुए डॉसन्स क्रीक (1998-2003) सीरीज में उन्होंने डॉसन लीरी का किरदार निभाया, जो एक निर्देशक बनने का सपना देखने वाला किशोर था। यह शो युवाओं के बीच बहुत लोकप्रिय हुआ, जिसमें प्यार, दोस्ती और जीवन की चुनौतियों को दिखाया गया। इसमें केटी होम्स, मिशेल विलियम्स और जोशुआ जैक्सन जैसे कलाकार भी थे। शो ने सेक्सुअलिटी जैसे विषयों पर खुलकर बात की, जिसने बाद के कई शोज को प्रभावित किया। जेम्स ने वर्सिटी ब्लूज फिल्म में भी मुख्य भूमिका निभाई और बाद में खुद पर मजाक उड़ाते हुए कई कॉमेडी शो किए जैसे केशा के म्यूजिक वीडियो और डोंट ट्रस्ट द बी- इन अपार्टमेंट 23 में खुद का किरदार।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


