गुरुद्वारा दमदमा साहिब में मनेगा होला महल्ला
Mar 02, 2026 03:45 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा 4 मार्च को गुरुद्वारा दमदमा साहिब में होला महल्ला का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 3.30 बजे श्री सुखमनी साहिब और नितनेम के पाठ से होगी, इसके बाद कीर्तन और अंत में गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से चड़दीकला और सूरबीरता के प्रतीक होला महल्ला का आयोजन चार मार्च को गुरुद्वारा दमदमा साहिब में श्रद्धा और भावना के साथ किया जाएगा। कार्यक्रम अमृत वेले सुबह 3.30 बजे श्री सुखमनी साहिब और नितनेम के पाठ से शुरू होगा। इसके बाद अलग-अलग रागी जत्थों द्वारा कीर्तन गायन किया जाएगा। संगत अरदास में शामिल होगी और कार्यक्रम की समाप्ति के बाद गुरु का लंगर वितरित किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



