तिहाड़ जेल में कैदियों ने फूलों से होली खेली
तिहाड़ जेल नंबर 3 में होली के उपलक्ष्य में विशेष समारोह आयोजित किया गया। सैकड़ों कैदियों ने फूलों से होली खेली और संगीत का आनंद लिया। यह कार्यक्रम सामाजिक संस्था 'अधिकार मंच' और तिहाड़ प्रशासन द्वारा आयोजित किया गया था। मुख्य अतिथि के रूप में सांसद मनोज तिवारी शामिल हुए।

नई दिल्ली, व.सं.। तिहाड़ जेल नंबर 3 परिसर में होली के उपलक्ष्य में गुरुवार को विशेष होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों कैदियों ने फूलों से होली खेलकर और संगीत के माध्यम से त्योहार की खुशियां मनाईं। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक संस्था ‘अधिकार मंच’ और तिहाड़ प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। समारोह में उत्तर-पूर्वी दिल्ली से सांसद व भोजपुरी गायक मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। तिहाड़ के महानिदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे स्पेशल सीपी क्राइम देवेश चंद्र श्रीवास्तव, पुलिस उपायुक्त शाहदरा प्रशांत गौतम, तिहाड़ जेल के डीआईजी कुलदीप सिंह, जेल नंबर-3 के सुपरिटेंडेंट प्रमोद कुमार गुप्ता, डिप्टी सुपरिटेंडेंट जय सिंह, जयदेव हुड्डा, राज सिंह मीणा, असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट प्रह्लाद शर्मा, डीसीपी ट्रैफिक आर पी मीणा ने भी समारोह में भाग लिया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


