खेल : हॉकी स्टार हार्दिक को ‘खेलरत्न’ की सिफारिश

Dec 24, 2025 06:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हॉकी स्टार हार्दिक को ‘खेलरत्न’ की सिफारिश खेल पुरस्कार नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय

खेल : हॉकी स्टार हार्दिक को ‘खेलरत्न’ की सिफारिश

हॉकी स्टार हार्दिक को ‘खेलरत्न’ की सिफारिश खेल पुरस्कार नई दिल्ली, एजेंसी। भारतीय पुरुष हॉकी टीम के उपकप्तान हार्दिक सिंह के नाम की सिफारिश इस साल ‘मेजर ध्यानचंद खेलरत्न’ पुरस्कार के लिए की गई है। इसके अलावा युवा शतरंज खिलाड़ी दिव्या देशमुख और डेकाथलीट तेजस्विन शंकर समेत 24 खिलाड़ियों के नाम अर्जुन पुरस्कार के लिए दिए गए हैं। मिडफील्डर हार्दिक टोक्यो ओलंपिक 2021 और पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का हिस्सा थे। इस साल एशिया कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली टीम में भी वह शामिल थे। बैठक में फैसला : बुधवार को चयन समिति की बैठक में अर्जुन पुरस्कार के लिए 21 अन्य नाम तय किए हैं।

चयन समिति में भारतीय ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष गगन नारंग, पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अपर्णा पोपट और पूर्व हॉकी खिलाड़ी एम एम सोमाया शामिल हैं। 19 वर्ष की देशमुख विश्व कप जीतने वाली पहली खिलाड़ी हैं। शतरंज खिलाड़ी विदित गुजराती और तेजस्विन शंकर के नाम की भी अनुशंसा की गई है जिन्होंने एशियाई खेल 2023 में रजत पदक जीता था और इस साल एशियाई चैंपियनशिप में भी दूसरे स्थान पर रहे। योग खिलाड़ी भी शामिल : खेल मंत्रालय से औपचारिक मान्यता मिलने के पांच साल बाद पहली बार योगासन खिलाड़ी आरती पाल का नाम भी अर्जुन पुरस्कार के लिए दिया गया है। आरती राष्ट्रीय और एशियाई चैंपियन हैं। एशियाई खेल 2026 में योगासन नुमाइशी खेल के रूप में शामिल होगा। दो बार विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता राइफल निशानेबाज मेहुली घोष, जिम्नास्ट प्रणति नायक और भारत की नंबर एक महिला बैडमिंटन जोड़ी त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद के नाम की भी सिफारिश की गई है। देश के सर्वोच्च खेल सम्मान खेल रत्न के साथ प्रशस्ति पत्र, पदक और 25 लाख रुपये मिलते हैं जबकि अर्जुन पुरस्कार के साथ 15 लाख रुपये दिये जाते हैं। पिछले साल चार खिलाड़ियों विश्व चैंपियन शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश, पुरुष हॉकी कप्तान हरमनप्रीत सिंह, पैरा एथलीट प्रवीण कुमार और निशानेबाज मनु भाकर को खेल रत्न से नवाजा गया था। खेल पुरस्कारों के लिए इनके नाम की सिफारिश मेजर ध्यानचंद खेल रत्न : हार्दिक सिंह (हॉकी) अर्जुन पुरस्कार : तेजस्विन शंकर (एथलेटिक्स), प्रियंका (एथलेटिक्स), नरेंदर (मुक्केबाजी), विदित गुजराती (शतरंज), दिव्या देशमुख (शतरंज), धनुष श्रीकांत (बधिर निशानेबाजी), प्रणति नायक (जिम्नास्टिक), राजकुमार पाल (हॉकी), सुरजीत (कबड्डी), निर्मला भाटी (खोखो), रुद्रांक्ष खंडेलवाल (पैरा निशानेबाजी), एकता भयान (पैरा एथलेटिक्स), पद्मनाभ सिंह (पोलो), अरविंद सिंह(नौकायन), अखिल श्योराण (निशानेबाजी), मेहुली घोष (निशानेबाजी), सुतीर्था मुखर्जी (टेबल टेनिस), सोनम मलिक (कुश्ती), आरती (योग), त्रीसा जॉली (बैडमिंटन), गायत्री गोपीचंद (बैडमिंटन), लालरेम्सियामी (हॉकी), मोहम्मद अफजल (एथलेटिक्स) और पूजा (कबड्डी)।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।