खेल : हॉकी : राष्ट्रीय पुरुष कोचिंग शिविर का आगाज
हॉकी : राष्ट्रीय पुरुष कोचिंग शिविर का आगाज नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु

हॉकी : राष्ट्रीय पुरुष कोचिंग शिविर का आगाज नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में सोमवार से सीनियर पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर की शुरुआत हो गई। 9 मई तक चलने वाले के लिए शिविर में 36 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। शिविर में टीम संयोजन, फिटनेस और मैच की परिस्थितियों की तरह अभ्यास सत्र आयोजित करने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। यह शिविर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि भारत को इस साल एफआईएच प्रो लीग 2025-26 के यूरोपीय चरण, विश्व कप और एशियाई खेलों में भाग लेना है। शिविर में उन विभागों की पहचान की जाएगी जिनमें टीम को और बेहतर बनने की जरूरत है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


