ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहॉकी : झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा सेमीफाइनल में

हॉकी : झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा सेमीफाइनल में

भोपाल। झारखंड ने शनिवार को शूटआउट में महाराष्ट्र को 5-4 से हराकर 12वीं हॉकी...

हॉकी : झारखंड, हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा सेमीफाइनल में
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 14 May 2022 07:20 PM
ऐप पर पढ़ें

भोपाल। झारखंड ने शनिवार को शूटआउट में महाराष्ट्र को 5-4 से हराकर 12वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप के सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया। दोनों टीम नियमित समय में गोल नहीं कर सकीं जिससे मुकाबला शूटआउट में चला गया। हरियाणा, कर्नाटक और ओडिशा ने भी अपने क्वार्टर फाइनल मैच जीतकर अंतिम चार में जगह सुनिश्चित की। हरियाणा ने उत्तर प्रदेश को शूटआउट में 3-2 से हराया। कर्नाटक ने निर्धारित समय में 1-1 के स्कोर के बाद शूटआउट में पंजाब को 5-4 से शिकस्त दी। ओडिशा ने मध्य प्रदेश पर 2-0 की जीत हासिल की।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें