ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहॉकी : नेशंस कप से प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य : सविता

हॉकी : नेशंस कप से प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य : सविता

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता आगामी नेशंस कप के जरिए 2023-24

हॉकी : नेशंस कप से प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करना लक्ष्य : सविता
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीFri, 11 Nov 2022 06:40 PM
ऐप पर पढ़ें

नई दिल्ली। भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान सविता आगामी नेशंस कप के जरिए 2023-24 के सत्र के एफआईएच प्रो लीग के लिए क्वालीफाई करना चाहती हैं जिससे कि टीम को अगले साल होने वाले एशियाई कप की तैयारियों में मदद मिलेगी। गोलकीपर सविता ने कहा, हम नेशंस कप के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं। हम इस टूर्नामेंट को जीतने के लिए प्रतिबद्ध हैं क्योंकि इससे हमें एफआईएच हॉकी महिला प्रो लीग के अगले सत्र में खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा, हमारी निगाहें अगले साल होने वाले एशियाई खेलों पर भी टिकी हैं। एशियाई खेलों तक प्रत्येक टूर्नामेंट हमारे लिए तैयारियों की तरह काम करेगा। मुझे पूरा विश्वास है एफआईएच नेशंस कप में अच्छा प्रदर्शन करने से प्रत्येक खिलाड़ी का मनोबल बढ़ेगा।

एफआईएच नेशंस कप 11 से 17 दिसंबर के बीच वैलेंसिया में खेला जाएगा। भारत को कनाडा, जापान और दक्षिण अफ्रीका के साथ पूल बी में रखा गया है। पूल ए में आयरलैंड, इटली, कोरिया और मेजबान स्पेन शामिल हैं।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
विधानसभा चुनाव 2023 के सारे अपड्टेस LIVE यहां पढ़े