Delhi News: चंडीगढ़ में मर्सिडीज की टक्कर से दो लोग घायल

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Delhi News: चंडीगढ़ के सेक्टर-26 में एक क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है और घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है।

Delhi News: चंडीगढ़ में मर्सिडीज की टक्कर से दो लोग घायल

Delhi News: चंडीगढ़, एजेंसी। शहर के सेक्टर-26 स्थित एक क्लब के बाहर शनिवार शाम तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जीएमसीएच-32 में चल रहा है। पुलिस के अनुसार, बाबूधाम कॉलोनी, सेक्टर-26 निवासी अमनजीत और सेक्टर-44 निवासी अलांस प्रीत सेक्टर-26 स्थित एक क्लब गए थे। बाहर निकलते ही तेज रफ्तार कार ने दोनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे दोनों दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जीएमसीएच-32 पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर रही है। वाहन के नंबर और फरार चालक की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा। मामले में हिट एंड रन और लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।