विदेश::::जोहरान ममदानी आज से संभालेंगे न्यूयॉर्क की 'सरकार'

Dec 31, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

जोहरान ममदानी आज से अधिकारिक तौर पर अमेरिका के इस ऐतिहासिक शहर के मेयर बन जाएंगे

विदेश::::जोहरान ममदानी आज से संभालेंगे न्यूयॉर्क की 'सरकार'

- न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक ओल्ड सिटी हॉल स्टेशन के बाहर लेंगे शपथ न्यूयॉर्क, एजेंसी। न्यूयॉर्क मेयर चुनाव जीत कर दुनिया भर में चर्चा में आए जोहरान ममदानी आज से अधिकारिक तौर पर अमेरिका के इस ऐतिहासिक शहर की कमान संभालेंगे। वह रात 12 बजने के साथ ही न्यूयॉर्क शहर के मेयर बन जाएंगे। एक जनवरी को दिनभर इसका जश्न मनेगा। ममदानी ओल्ड सिटी हॉल स्टेशन के बाहर मेयर पद की शपथ लेंगे। न्यूयॉर्क की अटॉर्नी जनरल लेटिटिया जेम्स उनको शपथ दिलाएंगी। ममदानी के कार्यालय की तरफ से बताया गया है कि न्यूयॉर्क शहर को चलाने वाले आम लोगों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दर्शाने के लिए इस स्थान का चयन किया गया है।

डेमोक्रेट पार्टी ने दो अलग-अलग शपथ ग्रहण समारोहों की योजना बनाई है। पहला समारोह नए साल की आधी रात के आस-पास एक पुराने सबवे स्टेशन में होगा, जिसमें उनका परिवार शामिल रहेगा। दूसरा और मुख्य सार्वजनिक समारोह गुरुवार दोपहर सिटी हॉल के बाहर आयोजित होगा। न्यूयॉर्क में पुरानी परंपरा रही है कि नए मेयर अपने कार्यकाल की शुरुआत के साथ दो शपथ ग्रहण समारोह करते हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHistoric Oath Ceremony for New York Mayor Joharan Mamdani at Old City Hall Station
;;;