हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स का मार्च तिमाही में शुद्ध लाभ घटा
नई दिल्ली, एजेंसी। हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 39.4 प्रतिशत घटकर 27.48 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने एसेटवॉल्ट लिमिटेड में 16.7 लाख पाउंड तक निवेश को मंजूरी दी।

नई दिल्ली, एजेंसी। दैनिक समाचारपत्र 'हिंदुस्तान' की प्रकाशक हिंदुस्तान मीडिया वेंचर्स लिमिटेड (एचएमवीएल) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 39.4 प्रतिशत घटकर 27.48 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने एक साल पहले की समान तिमाही में 45.40 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। मार्च तिमाही में उसकी परिचालन आय 18.67 प्रतिशत बढ़कर 215.53 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले वर्ष की समान तिमाही में 181.61 करोड़ रुपये थी। आलोच्य तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 4.7 प्रतिशत घटकर 156.38 करोड़ रुपये रहा जबकि कुल आय (अन्य आय सहित) 1.9 प्रतिशत घटकर 229.49 करोड़ रुपये रही। पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शुद्ध लाभ 37.4 प्रतिशत घटकर 48.69 करोड़ रुपये रहा। वहीं, कुल एकीकृत राजस्व 2.46 प्रतिशत बढ़कर 831.41 करोड़ रुपये दर्ज किया गया。
एसेटवॉल्ट लिमिटेड में निवेश
एचएमवीएल ने कहा कि कंपनी के निदेशक मंडल की गुरुवार को हुई बैठक में एसेटवॉल्ट लिमिटेड में इक्विटी शेयरों के जरिये 16.7 लाख पाउंड (करीब 21.66 करोड़ रुपये) तक निवेश को मंजूरी दी गई। यह कंपनी यूके में स्थित है और 2016 में बनी थी। इस निवेश का मकसद मीडिया एसेट्स का इस्तेमाल करके संभावित कैपिटल रिटर्न हासिल करना है। यह अधिग्रहण अगस्त 2026 तक पूरा होने की उम्मीद है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


