ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीहिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना से संक्रमित

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना से संक्रमित

शिमला, एजेंसी। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को कोरोना वायरस...

हिमाचल के मुख्यमंत्री सुक्खू कोरोना से संक्रमित
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीMon, 19 Dec 2022 04:30 PM
ऐप पर पढ़ें

शिमला, एजेंसी।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। मुख्यमंत्री का नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात का कार्यक्रम था, लेकिन बैठक स्थगित कर दी गई।

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा, सुक्खू प्रधानमंत्री से मिलने से पहले अनिवार्य नियमित जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी में संक्रमित पाए गए। इस वजह से गुरुवार से धर्मशाला में होने वाला हिमाचल विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र भी स्थगित कर दिया गया है। तीन दिनों के कार्यक्रम में 14वीं विधानसभा के पहले सत्र में नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाना, विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव और राज्यपाल का अभिभाषण शामिल था। साथ ही विधानसभा सत्र के बाद अपेक्षित मंत्रिमंडल विस्तार में भी देरी हो सकती है। धर्मशाला में बुधवार को होने वाली आभार प्रकट रैली भी स्थगित कर दी गई है।

प्रवक्ता ने कहा, मुख्यमंत्री में कोई लक्षण नहीं है। एहतियात के तौर पर उन्होंने खुद को पृथक कर लिया है। मुख्यमंत्री की तीन-चार दिन बाद फिर जांच की जाएगी। सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और राज्य के अन्य 38 नवनिर्वाचित विधायक 16 दिसंबर को राजस्थान में राहुल गांधी के नेतृत्व वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। सुक्खू ने नई दिल्ली में पिछले कुछ दिनों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पार्टी के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला और हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित कांग्रेस के कई नेताओं से मुलाकात की थी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें