होली पर यात्रियों के लिए राजमार्ग यात्रा ऐप बनेगा डिजिटल गाइड
राजमार्ग यात्रा ऐप एनएचएआई का डिजिटल इकोसिस्टम है, जो यात्रा को सरल बनाता है। ऐप टोल प्लाजा पर ट्रैफिक, मौसम, और सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान करता है। इससे यात्री अपनी यात्रा के समय और मार्ग को आसानी से बदल सकते हैं। ऐप में इमरजेंसी बटन और शिकायत निवारण की सुविधा भी है।

राजमार्ग यात्रा ऐप महज एक मोबाइल एप्लिकेशन नहीं है, बल्कि यह एनएचएआई का डिजिटल इकोसिस्टम है, जो भारत के राष्ट्रीय राजमार्गों पर यात्रा के अनुभव को पूरी तरह से बदल रहा है। विशेषकर त्योहारों (होली) के मौके पर राजमार्गों पर वाहनों का दबाव सामान्य से 30-40 फीसदी तक बढ़ जाता है। ऐसी स्थिति में यह ऐप डिजिटल गाइड की भूमिका निभाता है। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह ऐप रीयल-टाइम टोल प्लाजा वेटिंग इंडेक्स की लाइव जानकरी देगा। ऐप यात्री को मानचित्र पर दिखाता है कि अगले टोल प्लाजा पर कितना ट्रैफिक है। वहां गाड़ियों की लंबी कतार है, तो ऐप रेड सिग्नल या प्रतीक्षा समय (मिनटों में) दिखाएगा।
यात्री इस जानकारी के आधार पर अपनी यात्रा का समय बदल सकते हैं या वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं, जिससे टोल पर भीड़ का दबाव कम होगा। पूरे नेटवर्क को डिजिटल मैप से जोड़ा अधिकारी ने बताया कि एनएचएआई ने अपने पूरे नेटवर्क को डिजिटल मैप से जोड़ दिया है। इससे यात्रियों को तत्काल सूचना मिलती है। सफर के दौरान 5-10 किलोमीटर आगे की दुर्घटना या अचानक सड़क धंसने-मरम्मत के कारण रास्ता बंद है, तो ऐप आपके फोन पर पुश नोटिफिकेशन भेजेगा। राजमार्ग यात्रा ऐप गूगल मैप्स के साथ मिलकर काम करता है ताकि आपको बॉटलनेक (जाम वाली जगह) में फंसने से पहले ही सचेत किया जा सके। शिकायत निवारण की सुविधा ऐप में वन-क्लिक इमरजेंसी और शिकायत निवारण की सुविधा है। होली के दौरान सुरक्षा सर्वोपरि है। ऐप में इमरजेंसी बटन है, इसके दबाते ही लोकेशन शेयर हो जाएगी और मदद पहुंचेगी। यात्री की सटीक जीपीएस लोकेशन सीधे नजदीकी कंट्रोल रूम और हाईवे पेट्रोलिंग टीम को चली जाती है। टोलकर्मी का व्यवहार ठीक नहीं है, तो तुरंत फोटो खींचकर ऐप पर अपलोड कर सकते हैं। विभाग ने इसके लिए एक टाइम-बाउंड (समय सीमा के भीतर) समाधान प्रणाली बनाई है। मौसम की भी जानकारी देगा इसके अलावा मौसम और गति सीमा का अलर्ट भी मिलता रहेगा। ऐप रूट पर पड़ने वाले मौसम के बारे में पहले ही सचेत कर देता है। सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे सेक्शन की गति सीमा पार होने पर ऐप ऑडियो अलर्ट देता है, जिससे चालान और दुर्घटना दोनों से बचा जा सके। ऐप के भीतर फास्टैग सेवाओं का एकीकरण है, जिसमें रिचार्ज और बैलेंस चेक की सुविधा भी है। हाईवे किनारे वे-साइड सुविधाएं, पेट्रोल पंप, अस्पताल, रेस्टोरेंट की जानकारी मिलती है। -- ऐप पर ये जानकारी मिलेगी वैकल्पिक हाईवे, यात्री सुविधाएं, टोल प्लाजा की दूरी-जाम, सफर में लगने वाले कुल टोल टैक्स की गणित की जानकारी
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



