फलता उपचुनाव में 86 फीसदी से ज्यादा मतदान

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में 86.11 प्रतिशत से अधिक मतदाता मतदान के लिए पहुंचे। टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर खान ने चुनाव से हटने का फैसला लिया, जिससे राजनीतिक समीकरण बदल गए हैं। भाजपा इस सीट को जीतने की कोशिश में है, जिससे उसकी कुल सीटों की संख्या 208 तक बढ़ सकती है।

फलता उपचुनाव में 86 फीसदी से ज्यादा मतदान

कोलकाता, एजेंसी। पश्चिम बंगाल के फलता विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव में मतदाताओं ने गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान किया। शाम पांच बजे तक 86.11 प्रतिशत से ज्यादा वोट पड़े। इस उपचुनाव में टीएमसी उम्मीदवार जहांगीर खान दो दिन पहले अचानक चुनाव से हट गए थे। उपचुनाव 29 अप्रैल को हुए चुनाव से जुड़े विवाद के कारण हुआ था। उस समय कई बूथों से शिकायतें मिली थीं कि ईवीएम पर परफ्यूम जैसा कोई पदार्थ और चिपकने वाली टेप लगाई गई थी। इसके बाद चुनाव आयोग ने उपचुनाव का आदेश दिया। जहांगीर खान के चुनाव से हट जाने से फलता के आसपास का राजनीतिक समीकरण काफी बदल गया है।

माना जा रहा है कि अब यह सीट भाजपा आसानी से जीत सकती है। अगर भाजपा फलता जीत जाती है, तो उसकी सीटों की कुल संख्या बढ़कर 208 हो जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।