Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHigh-Speed Car Crash in Khajuri Khas One Pedestrian Seriously Injured
अनियंत्रित कार ने दो गाड़ियों में मारी टक्कर, राहगीर घायल

अनियंत्रित कार ने दो गाड़ियों में मारी टक्कर, राहगीर घायल

संक्षेप:

नई दिल्ली के खजूरी खास में तेज रफ्तार कार ने दो गाड़ियों को टक्कर मार दी, जिससे एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने चालक को मौके पर पकड़ लिया और केस दर्ज किया। दुर्घटना की जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज देखी जा रही है।

Nov 14, 2025 05:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

नई दिल्ली, कार्यालय संवाददाता। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के खजूरी खास इलाके में बुधवार रात तेज रफ्तार कार ने सामने चल रही दो गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से पकड़कर केस दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है। पुलिस के अनुसार, रात करीब 10 बजे बिहारीपुर गांव स्थित आरएएफ कैंप के सामने दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने तीन कारों को क्षतिग्रस्त हालत में पाया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि एक कार का चालक तेज रफ्तार में वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो बैठा और आगे चल रही दो कारों से टकरा गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टक्कर के दौरान पैदल जा रहे 34 वर्षीय मोहित, निवासी बिहारीपुर, सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें तुरंत जेपीसी अस्पताल पहुंचाया। आरोपी चालक की पहचान आनंद विहार निवासी 37 वर्षीय प्रिंस जैन के रूप में हुई। पुलिस ने उसे घटनास्थल से ही हिरासत में ले लिया। क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने तीनों गाड़ियों से साक्ष्य जब्त किए हैं। पुलिस ने तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।