पुराने टेलीस्कोप से स्पेस में खोजे 15 लाख सितारे

Feb 03, 2026 12:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

एक 18 साल के छात्र ने नासा के पुराने टेलीस्कोप के डाटा का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष में 15 लाख नई सितारों की खोज की है। छात्र ने 6 हफ्तों में एक एआई प्रोग्राम बनाया, जिसने धुंधली रोशनियों को पहचानने में मदद की। इस खोज के लिए उसे 2.1 करोड़ रुपये का इनाम मिला है।

पुराने टेलीस्कोप से स्पेस में खोजे 15 लाख सितारे

- एआई प्रोग्राम की मदद से 18 साल के छात्र ने कर दिखाया कमाल न्यूयॉर्क, एजेंसी। अमेरिका के एक हाई स्कूल छात्र ने नासा के एक पुराने टेलीस्कोप के डाटा का इस्तेमाल करके अंतरिक्ष (स्पेस) में 15 लाख नई सितारों की खोज की है। नासा के पास डाटा का इतना बड़ा भंडार है कि वैज्ञानिकों के लिए उसे खुद जांच करना मुश्किल था। छात्र ने हार नहीं मानी और सिर्फ 6 हफ्तों में एक एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) प्रोग्राम बनाया। यह प्रोग्राम उन धुंधली रोशनियों और तारों की टिमटिमाहट को भी पहचान सकता था, जिन्हें इंसान अपनी आंखों से नहीं देख सकते।

इस शानदार खोज के लिए उसे इनाम के तौर पर 2.1 करोड़ रुपये मिले हैं। यह कामयाबी बताती है कि पुराने पड़ चुके टेलीस्कोप भी जानकारी की सोने की खान हो सकते हैं। वैज्ञानिकों का मानना है कि छात्र के इस एआई फॉर्मूले से भविष्य में दूसरे रिटायर टेलीस्कोप के डाटा को खंगाला जा सकेगा और ब्रह्मांड के कई और राज खुलेंगे। वैज्ञानिकों का मानना है कि छात्र के इस एआई फॉर्मूले से भविष्य में दूसरे रिटायर टेलीस्कोप के डाटा को खंगाला जा सकेगा और ब्रह्मांड के कई और राज खुलेंगे। इससे यह भी साबित होता है कि युवा सोच और तकनीक मिलकर बड़े बदलाव ला सकती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;