रूसी सत्ताधारी दल का प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष से मिला

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

रूस की सत्ताधारी पार्टी 'यूनाइटेड रशिया' का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। नितिन नवीन ने कहा कि भारत-रूस संबंध हमेशा मजबूत रहे हैं और प्रधानमंत्री मोदी तथा राष्ट्रपति पुतिन के बीच समन्वय इन संबंधों की मिसाल है।

रूसी सत्ताधारी दल का प्रतिनिधिमंडल भाजपा अध्यक्ष से मिला

नई दिल्ली, एजेंसी। रूस की सत्ताधारी दल 'यूनाइटेड रशिया पार्टी' के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात की। रूसी दल के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व पार्टी आम सभा के सचिव व्लादिमीर याकुशेव कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भारत-रूस संबंध हमेशा समय की कसौटी पर खरे उतरे हैं। इस रिश्ते की पहचान गहरे विश्वास और आपसी सम्मान से होती है।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच का समन्वय द्विपक्षीय संबंधों की मिसाल है। नितिन नवीन ने भाजपा के दृष्टिकोण, संगठनात्मक ढांचे और राजनीतिक जुड़ाव के बारे में जानकार दी।

साथ ही, उन्होंने कहा कि अपनी अंतरराष्ट्रीय समझ को बढ़ाने, विचारों के आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करने और दुनिया भर के राजनीतिक दलों व नेताओं के साथ संबंधों को मजबूत करने का काम करता है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।