ईरान पैकेज::लेबनानी अधिकारी मुफ्त में रियायतें न दें: हिज्बुल्लाह

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

लेबनान के साथ इजरायल की सीधी बातचीत की घोषणा के बाद, हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने लेबनानी अधिकारियों से मुफ्त में रियायतें देने की प्रक्रिया को रोकने का आग्रह किया। उन्होंने इजरायली सेना के खिलाफ हिज्बुल्लाह लड़ाकों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इजरायल कोई खास बढ़त बनाने में असमर्थ है।

ईरान पैकेज::लेबनानी अधिकारी मुफ्त में रियायतें न दें: हिज्बुल्लाह

बेरूत, एजेंसी। इजरायल द्वारा लेबनान के साथ सीधी बातचीत में शामिल होने की घोषणा के बाद हिज्बुल्लाह प्रमुख नईम कासिम ने कहा, हम (लेबनानी) अधिकारियों से आग्रह करते हैं कि वे मुफ्त में रियायतें देना बंद करें। संगठन की ओर से पहला आधिकारिक बयान जारी किया गया था। लेकिन उन्होंने बातचीत की संभावना पर कोई स्पष्ट रुख नहीं अपनाया।कासिम ने दक्षिणी लेबनान में इजरायली सेना से लड़ रहे हिज्बुल्लाह लड़ाकों के प्रदर्शन की सराहना की और कहा कि इजरायल कोई खास बढ़त बनाने में असमर्थ रहा है। कासिम ने कहा, हम पिछली स्थिति की वापसी स्वीकार नहीं करेंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।