ईरान पैकेज:::हिज्बुल्लाह पर जनमत संग्रह कराने की मांग

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

हिज्बुल्लाह के सांसद हसन फदलल्लाह ने इजरायल के साथ लेबनान सरकार की बातचीत की आलोचना की है। उन्होंने लेबनान से कहा कि वह हिज्बुल्लाह के हथियारों के भविष्य पर एक जनमत संग्रह कराए। इजरायल के लोग मानते हैं कि हिज्बुल्लाह की ताकत लेबनान की सेना से अधिक है, जिससे वार्ता की सफलताओं पर संदेह है।

ईरान पैकेज:::हिज्बुल्लाह पर जनमत संग्रह कराने की मांग

तेल अवीव, एजेंसी। हिज्बुल्लाह के सांसद हसन फदलल्लाह ने इजरायल के साथ लेबनान सरकार की बातचीत की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने लेबनान से आग्रह किया कि वह हिज्बुल्लाह के हथियारों के भविष्य का फैसला करने के लिए एक सार्वजनिक जनमत संग्रह कराए। फदलल्लाह ने कहा कि अगर लेबनान सरकार वास्तव में लोगों की भलाई चाहती है, तो उसे हिज्बुल्लाह को निहत्था करने के मुद्दे पर इजरायल के साथ बातचीत करने के बजाय एक सार्वजनिक जनमत संग्रह स्वीकार कराना चाहिए। - 'लेबनान के साथ वार्ता पर संदेह'इजरायल के कुछ लोगों को लेबनान के साथ चल रही अपने देश की वार्ता के निर्णायक स्तर पर पहुंचने में संदेह है।

लेबनान की सीमा के पास बसे शहर किर्यात शमोना में रहने वाले इजरायली लोगों का मानना है कि हिज्बुल्लाह लेबनान की सेना से कहीं ज्यादा ताकतवर है। ऐसे में इस बातचीत से कुछ भी ऐसा हासिल नहीं होगा, जिससे इजरायल अपनी शर्तों पर आगे बढ़ सके। उनका मानना है कि कोई निर्णायक बढ़त नहीं मिलने तक इजरायल को पीछे नहीं हटना चाहिए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।