Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHema Malini Remembers Late Husband Dharmendra as a Loving Partner and Father
 धर्मेंद्र के जाने से जो खालीपन है, वह जीवनभर रहेगा : हेमा मालिनी

धर्मेंद्र के जाने से जो खालीपन है, वह जीवनभर रहेगा : हेमा मालिनी

संक्षेप:

मुंबई में धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद, उनकी पत्नी हेमा मालिनी ने एक भावुक पोस्ट साझा की। उन्होंने धर्मेंद्र को एक प्रेम करने वाले पति और स्नेही पिता के रूप में याद किया। उनके जाने से जो खालीपन रह गया है, वह हमेशा बना रहेगा। धर्मेंद्र उनके लिए मित्र, मार्गदर्शक और हर पल साथ रहने वाले साथी थे।

Nov 27, 2025 06:18 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

मुंबई, एजेंसी। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र के निधन के तीन दिन बाद उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने गुरुवार को एक भावुक पोस्ट साझा की। इसमें उन्होंने धर्मेंद्र को एक प्रेम करने वाले पति और अपनी बेटियों ईशा और अहाना के लिए स्नेही पिता के रूप में याद किया। हेमा मालिनी ने लिखा कि उनके जाने से जो क्षति हुई है, उसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मेरे जीवन में जो खालीपन रह गया है, वह हमेशा बना रहेगा। उन्होंने आगे कहा कि धर्मेंद्र उनके लिए केवल पति ही नहीं, बल्कि मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक, कवि और हर पल उनके साथ खड़े रहने वाले साथी थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

उन्होंने लिखा कि अच्छे-बुरे हर दौर में धर्मेंद्र उनके साथ मजबूती से खड़े रहे और अपने सहज, आत्मीय स्वभाव से पूरे परिवार का दिल जीत लिया। वे सभी को स्नेह और अपनापन देने वाले इंसान थे। सच कहूं तो, वे मेरे लिए सबकुछ थे। - श्रद्धांजलि सभा में उमड़े फिल्म जगत के दिग्गज सोमवार को धर्मेंद्र के निधन के बाद उनके परिवार ने गुरुवार को मुंबई में 'सेलेब्रेशन ऑफ लाइफ' नाम से श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। कार्यक्रम में परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा बड़ी संख्या में फिल्म जगत की हस्तियां भी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंची।