ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीअगले सप्ताह विदर्भ, मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान : मौसम विभाग

अगले सप्ताह विदर्भ, मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान : मौसम विभाग

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि सोमवार से महाराष्ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। यहां क्षेत्रीय...

अगले सप्ताह विदर्भ, मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान : मौसम विभाग
हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीSat, 18 Sep 2021 05:30 PM
ऐप पर पढ़ें

मुंबई। एजेंसी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को कहा कि सोमवार से महाराष्ट्र के विदर्भ और मुंबई क्षेत्र में भारी बारिश का अनुमान है। यहां क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ शुभांगी भूटे ने कहा कि बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है। जैसे-जैसे यह और तेज होगा, महाराष्ट्र में 20 सितंबर से और बारिश होगी।

उन्होंने कहा कि सबसे पहले विदर्भ क्षेत्र में बारिश होगी। हालांकि यह ज्यादातर पूर्व से पश्चिम तक राज्य के उत्तरी हिस्से तक सीमित रहेगी लेकिन कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इसके बाद, उत्तरी महाराष्ट्र के बाद पालघर, ठाणे और मुंबई के तटीय जिलों में बारिश होगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें