ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News NCR नई दिल्लीबढ़ती गर्मी और उमस से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

बढ़ती गर्मी और उमस से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा

राजधानी में पड़ रही गर्मी और गर्मी के चलते डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है। दक्षिणी निगम की ओर से सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में मलेरिया के तीन और डेंगू और चिकनगुनिया के एक-एक नए...

बढ़ती गर्मी और उमस से बढ़ सकता है गंभीर बीमारियों का खतरा
नई दिल्ली, लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 12 Jun 2018 07:40 AM
ऐप पर पढ़ें

राजधानी में पड़ रही गर्मी और गर्मी के चलते डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया का खतरा बढ़ गया है। दक्षिणी निगम की ओर से सोमवार को जारी साप्ताहिक रिपोर्ट में मलेरिया के तीन और डेंगू और चिकनगुनिया के एक-एक नए मामले की पुष्टि हुई है।

बारिश का पानी छोटी-छोटी जगहों पर भरने व उमस भरे वातावरण के चलते मच्छरों के लार्वा के प्रजनन में तेजी देखी जा रही है। निगम द्वारा जारी रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 28,491 घरों-परिसरों में डेंगू का लार्वा मिल चुका है। दक्षिणी निगम क्षेत्र में 14,336 जगहों, उत्तरी निगम में आठ हजार से ज्यादा व पूर्वी निगम में पांच हजार से ज्यादा जगहों पर मच्छरों का लार्वा मिला है।

पीड़ितों की संख्या भी बढ़ी-
डेंगू-मलेरिया और चिकनगुनिया से पीड़ित होने वालों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। सप्ताह भर में मलेरिया के तीन नए मामले सामने आने के बाद इस वर्ष अबतक इस बीमारी से पीड़ित होने वालों की संख्या 24 हो गई है। वहीं, इस वर्ष अब तक डेंगू के 23 और चिकनगुनिया के 14 मामले सामने आ चुके हैं।

आंदोलन से दिक्कत बढ़ेगी-
मच्छरों के प्रजनन के मामले में जुलाई और अगस्त को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। तीनों निगमों में लगभग 3500 डोमेस्टिक ब्रीडिंग चेकर घर-घर जाकर मच्छरों के लार्वे की जांच करते हैं, लेकिन तीन महीने से वेतन नहीं मिलने के विरोध में डीबीसी कर्मियों ने आंदोलन की चेतावनी दे रखी है।.

गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम-
दिल्लीवाले सोमवार दिनभर उमस भरी गर्मी से परेशान रहें। वहीं, अगले दो दिन तेज हवाएं चल सकती हैं। इसकी वजह से गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। सोमवार की सुबह भी तेज गर्मी से हुई। विभाग के मुताबिक, सफदरजंग में अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं, न्यूनतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। वहीं, सुबह 8:30 बजे मौसम में आर्द्रता का स्तर 60 फीसदी दर्ज किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें