Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHaryana to Face Jharkhand in Syed Mushtaq Ali Trophy Final
खेल : हरियाणा और झारखंड में होगा खिताबी मुकाबला

खेल : हरियाणा और झारखंड में होगा खिताबी मुकाबला

संक्षेप:

हरियाणा और झारखंड में होगा खिताबी मुकाबला मुश्ताक अली ट्रॉफी पुणे, एजेंसी।  सामंत जाखड़

Dec 16, 2025 09:44 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

हरियाणा और झारखंड में होगा खिताबी मुकाबला मुश्ताक अली ट्रॉफी पुणे, एजेंसी। सामंत जाखड़ और अंकित कुमार के तूफानी अर्धशतकों की बदौलत हरियाणा ने मंगलवार को हैदराबाद को 124 रनों से करारी शिकस्त देकर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली। अब ट्रॉफी के लिए उसका सामना झारखंड से होगा जो आंध्र से हार के बावजूद फाइनल में पहुंच गया। सलामी बल्लेबाज अंकित ने 27 गेंदों में 57 रन की पारी के अलावा अर्श रंगा (30) के साथ 81 रनों की साझेदारी कर हरियाणा को शानदार शुरुआत दिलाई। हैदराबाद ने फिर कुछ विकेट झटके लेकिन छठे क्रम पर आए जाखड़ ने 22 गेंद में आठ छक्के और एक चौके से 60 रन की आक्रामक पारी के साथ टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया।

पार्थ वत्स ने आखिर में 19 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के लगा 45 रन बनाए। इससे हरियाणा ने सात विकेट पर 246 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। हैदराबाद की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 16.1 ओवर में 122 रन पर ऑल आउट हो गई। राहुल बुद्धि ने 24 गेंदों में 37 रन के साथ सर्वोच्च स्कोरर रहे। अमित राणा ने तीन विकेट लिए जबकि जाखड़, इशांत भारद्वाज और अंशुल कंबोज ने दो-दो विकेट लिए। मुंबई ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया इससे पहले अजिंक्य रहाणे के नाबाद 72 रन और सरफराज खान के 22 गेंद में 73 रन की मदद से मुंबई ने राजस्थान को तीन विकेट से हराया। रहाणे ने 41 गेंद में सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 72 रन बनाए लेकिन सरफराज ने 22 गेंद में 73 रन की पारी में सात छक्के और छह चौके जड़े। 217 रन के लक्ष्य के जवाब में मुंबई ने विकेट गंवाने के बावजूद रनगति बनाए रखी और 11 गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले राजस्थान ने दीपक हुड्डा (31 गेंद, 51 रन) और मुकुल चौधरी (28 गेंद, नााबाद 54 रन) की पारियों के दम पर चार विकेट पर 216 रन बनाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;