हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा अब 4 व 5 जुलाई को होगी
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा चार और पांच जुलाई को होगी। निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा के स्थान पर शंकर धुप्पड़ ने परीक्षा स्थगित करने का निर्णय लिया। लोगों में नाराजगी का कारण गर्मी और एचपीएससी परीक्षाएं थीं।

रोहतक, हमारे संवाददाता। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा को स्थगित कर दिया है। अब यह परीक्षा चार-पांच जुलाई को होगी। शिक्षा बोर्ड के निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने 25 मई को तारीखों की घोषणा की थी। इसके तहत परीक्षा का आयोजन 13 और 14 जून को होना था। इस बीच पवन शर्मा की जगह शंकर धुप्पड़ को नया अध्यक्ष बनाया गया है। उन्होंने पदभार ग्रहण करते ही परीक्षाओं को स्थगित करने का निर्देश जारी कर दिया।कहा कि पूर्व में घोषित तिथि को लेकर लोगों में नाराजगी थी। इसका एक कारण तो गर्मी है, जबकि उसी दिन एचपीएससी की परीक्षाओं का आयोजन भी होना है।
ऐसे में परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाया गया है। गौरतलब है कि एचटेट की परीक्षा के लिए पौने तीन लाख युवाओं ने आवेदन किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


