हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पुनर्गठन की सिफारिश
Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
हरियाणा युक्तिकरण आयोग ने हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पुनर्गठन की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को सौंपी गई है, जिसमें नई शाखाएं गठित करने और परीक्षा की गोपनीयता बढ़ाने के उपायों पर जोर दिया गया है। एचएसएससी समूह ग और घ के पदों पर भर्ती करता है।

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा युक्तिकरण आयोग ने गुरुवार को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (एचएसएससी) के पुनर्गठन की सिफारिश वाली अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को सौंप दी है। एचएसएसपी राज्य में समूह ग और घ के पदों पर भर्ती करती है, जो राज्य सरकार के अधीन कुल पदों का 85 से 90 प्रतिशत हैं। आयोग के एक प्रवक्ता ने बताया कि रिपोर्ट में कई नई शाखाएं गठित करने समय परीक्षा की गोपनीयता बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाने पर जोर दिया गया है। उन्होंने बताया कि हरियाणा युक्तिकरण आयोग के चेयरमैन सेवानिवृत आईएएस राजन गुप्ता ने मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी को रिपोर्ट सौंपी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


