हरियाणा में बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने हटाए

Jan 13, 2026 04:49 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पुलिस ने 67 गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवाए चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा में गैंग लाइफस्टाइल

हरियाणा में बंदूक संस्कृति को बढ़ावा देने वाले गाने हटाए

पुलिस ने 67 गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटवाए चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा में गैंग लाइफस्टाइल को बढ़ावा देने वाले, हथियारों और हिंसा का गुणगान करने वाले 67 गाने डिजिटल प्लेटफॉर्म से हटा दिए गए हैं। हरियाणा के डीजीपी अजय सिंघल ने मंगलवार को यह जानकारी दी। डीजीपी ने कहा, 67 गानों के खिलाफ की गई कार्रवाई एक बड़े अभियान का हिस्सा है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पिछले साल, हरियाणा पुलिस ने उन गानों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की थी जो कथित तौर पर बंदूक संस्कृति और हिंसा को बढ़ावा देते थे। इस पहल ने सिंगर्स, सोशल मीडिया और ऐसे दूसरे प्लेटफॉर्म्स को जांच के दायरे में ला दिया।

हरियाणा पुलिस, खासकर इसकी साइबर क्राइम यूनिट की टीमें सोशल मीडिया पर नजर रखती हैं और जरूरत पड़ने पर सही कार्रवाई करती हैं। पुलिस के मुताबिक, एक बड़ी जांच के दौरान एसटीएफ और साइबर टीमों ने पाया कि कई गाने युवाओं को प्रभावित कर रहे थे। ये गीत गैंगस्टरों को बढ़ावा दे रहे थे। अपराधियों की लग्जरी लाइफ देख युवा लोग क्राइम की ओर बढ़ रहे थे। इस खतरनाक ट्रेंड पर कार्रवाई करते हुए हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मौजूद 67 आपत्तिजनक गानों के खिलाफ कार्रवाई की। ज्यादातर कंटेंट को हटाया अथवा ब्लॉक कर दिया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;