
हरियाणा : आपत्तिजनक कंटेंट पर कार्रवाई, 583 लिंक-प्रोफाइल हटाए गए
चंडीगढ़ में हरियाणा पुलिस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक सामग्री के खिलाफ अभियान चलाते हुए 1,018 लिंक और प्रोफाइल चिह्नित किए हैं। इनमें से 583 को हटा दिया गया है। यह अभियान इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है।
चंडीगढ़, एजेंसी। सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक, भ्रामक और तनाव फैलाने वाले कंटेंट के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हरियाणा में अब तक 1,018 लिंक और प्रोफाइल चिह्नित किए जा चुके हैं। हरियाणा पुलिस ने बताया कि इनमें से 583 लिंक और प्रोफाइल को हटाया या ब्लॉक किया जा चुका है, जबकि शेष पर कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है। पुलिस के अनुसार, यह डिजिटल अभियान सोशल मीडिया पर बढ़ रही अवैध और आपत्तिजनक गतिविधियों को रोकने के लिए शुरू किया गया है और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के सहयोग से चलाया जा रहा है। हरियाणा पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर लगातार आपत्तिजनक, राष्ट्रविरोधी, धर्मविरोधी और भड़काऊ कंटेंट पोस्ट किया जा रहा था, जिससे भ्रम और तनाव का माहौल बन रहा था।
इसी को देखते हुए ‘साइबर हरियाणा’ टीम ने करीब एक महीने पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की निगरानी शुरू की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




