Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsHaryana Minister Anil Vij Condemns Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav for Insulting Modi s Mother

देश प्रधानमंत्री की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा: अनिल विज
संक्षेप:
हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और अपमानजनक...
Aug 31, 2025 09:23 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां का अपमान कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। विज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव के खिलाफ अंबाला छावनी में एक विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व किया और कथित अपमानजनक टिप्पणी की निंदा की। विज ने कहा कि जब तक राहुल गांधी और तेजस्वी यादव दोनों सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगते, जनता उन्हें माफ नहीं करेगी। विज ने कांग्रेस और राजद पर अपनी रैली के मंच से गालियां बकने की इजाजत देकर राजनीति को उसके निम्नतम स्तर पर पहुंचाने का आरोप लगाया।

लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




