हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एसआईटी को तलब किया

Feb 14, 2026 10:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

-डॉक्टर की संदिग्ध मौत का मामला -पीड़िता की मां की शिकायत पर की कार्रवाई

हरियाणा मानवाधिकार आयोग ने एसआईटी को तलब किया

चंडीगढ़, एजेंसी। हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरसी) के सदस्य दीप भाटिया ने 25 वर्षीय डॉक्टर की संदिग्ध मौत मामले में जांच कर रही एसआईटी के प्रभारी अधिकारी को तलब किया है। यह कार्रवाई पीड़िता की मां गायत्री यादव की शिकायत के बाद की गई, जिसमें आरोप लगाया गया कि मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। आयोग ने एसआईटी प्रभारी को अप्रैल में पूरी जांच रिकॉर्ड के साथ पेश होने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई छह अप्रैल को तय की गई है। डॉ. भावना यादव मूल रूप से राजस्थान की रहने वाली थीं। इनकी अप्रैल 2025 में गंभीर जलने की चोटों के कारण मौत हो गई थी।

इस मामले में पुलिस ने हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (एचएयू) में कार्यरत क्लर्क उदेश कुमार को गिरफ्तार किया था। शिकायत में गायत्री यादव ने आरोप लगाया कि उदेश कुमार ने विश्वविद्यालय परिसर के कमरे में उनकी बेटी को आग लगा दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने आरोपी से मिलीभगत कर उसे छोड़ दिया और मामले में उचित कार्रवाई नहीं की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।